छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से पहुंचीं रायपुर, लोग घरों से ट्रेनें ट्रैक कर रहे

ऑनलाइन यात्रियों को सही जानकारी भी दे रहा है कि ट्रेनें लेट हैं, लेकिन यात्री इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इसका असर ये हो रहा है कि स्टेशन पर पांच-छह घंटे यात्रियों को बिताना पड़ रहा है। दरअसल यात्रियों का कहना है कि पहले के ऑनलाइन सिस्टम पर भरोसा कर यात्री कई बार अपनी ट्रेनें छोड़ चुके हैं, लिहाजा वे सही समय पर स्टेशन पहुंच जा रहे हैं।

लेकिन रेलवे का अब का ऑन लाइन सिस्टम इतना मजबूत हो चुका है, कि ट्रेनों की स्थिति की सटीक जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध है। बावजूद इसके यात्री पांच-छह घंटे स्टेशन पर बिता रहे हैं। इसके चलते स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम है। भीड़ लग रही है, वेटिंग हॉल भरे हुए हैं।

एक्सप्रेस ट्रेन पैसेंजर बनकर चल रही हैं। रायपुर से गुजरने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से आ रही हैं। ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला पिछले छह माह से चल रहा है। रेलवे प्रशासन ट्रेनों को तय समय पर पटरी पर नहीं ला पा रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर बच्चे और महिलाएं परेशान हैं। गुरूवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। ट्रेन कितनी लेट आएगी, इसकी जानकारी नहीं होने से यात्री ट्रेन के निर्धारित समय के मुताबिक ही स्टेशन पहुंच रहे हैं, जहां पर उन्हें जानकारी लगती है कि ट्रेन 4 से 5 घंटे विलंब से आएगी। पिछले छह महीने में सैकड़ों ट्रेनों को रद्द किया गया। इसके बाद बहाल हुई ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button