कंप्यूटर और मशीनों से घिरे रहने वाले इंजीनियर्स ने मेहंदी, डांस, पेंटिंग के साथ रंगमंच में दिखाई प्रतिभा

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स में बेशुमार प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। भावी टेक्नोक्रेट्स जितनी रुचि तकनीक को समझने में लेते हैं, उतनी ही खूबी पेटिंग, ड्राइंग और डांस में दिखा रहे हैं। रूंगटा आर-1 स्टूडेंट्स डवलपमेंट सेंटर के बैनर तले हुए कार्यक्रमों में भावी इंजीनियर्स ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और हैवी मशीनों से घिरी रहने वाली छात्राओं ने प्रतियोगिता के तहत खूबसूरत मेहंदी बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की। आरएसडीसी के राग आर्ट एग्जीबिशन में छात्रों को भी ड्राइंग, पेंटिंग और रंगमंच का मौका मिला।
जूली ने मेहंदी में तो शुभम ने स्कैच में जीता इनाम: जूली दास ने मेहंदी में प्रथम पुरस्कार जीता। शुभम कुमार ने स्कैच बना के अव्वल स्थान पाया। आसिफा का पोस्टर प्रथम रहा। स्टूडेंट्स ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी बात समझाई। भाषण और निबंध में मन के विचार रखे।
युवा उत्सव में चयनित छात्रों को सीएसवीटीयू की टीम में स्थान
रूंगटा आर-1 के डीन डॉ. सत्यधर्म भारती ने बताया कि युवा उत्सव के माध्यम से संस्था स्तर पर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए स्टूडेंट्स का चयन किया जा रहा है। चयनित स्टूडेंट्स को सीएसवीटीयू की टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। संस्था ने तय किया है कि हफ्ते में एक दिन सभी स्टूडेंट्स को कल्चरल एक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इससे स्टूडेंट्स भीतर की प्रतिभा का बाहर निकालेंगे। पढ़ाई के अलावा उन्हें एक्स्ट्रा कॅरिकुलम के लिए भी समय मिलेगा।



