अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

पुलिस महानिदेशक ने डाटा डिजिटाइजेशन का कार्य करने वाले 46 अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

7 अगस्त 2021 | सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2001 से 2005 तक के डाटा को डिजीटाईजेशन किये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को निर्देशित किया गया था l पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन एवं नोडल सीसीटीएनएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एव ग्रमीण के पर्यवेक्षण में जिला दुर्ग में कार्यरत सीसीटीएनएस आपरेटरों द्वारा वर्ष 2001 से 2005 तक के डाटा का डिजीटाईजेशन कार्य पूरी लगन एवं मेहनत से सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

पुलिस महानिदेशक छत्तीशगढ़ एवं विशेष पुलिस महानिदेशक नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस छत्तीशगढ़ द्वारा डाटा के डिजीटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले जिले के 46 अधिकारियों/ कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु 3 लाख 86 हजार 850 रु. नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया | पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा भी सभी सीसीटीएनएस अधिकारियों/ कर्मचारियों को नगद पुरस्कृत कर उनके कार्यो की प्रशंसा की एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी |

ईनाम प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सूची…

 

Related Articles

Back to top button