अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

दो सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे, सट्टा पट्टी के साथ नगद रुपया बरामद

18 जुलाई 2021| थाना धमधा पुलिस के द्वारा जुआ सट्टा, शराब के विरुद्ध अभियान कार्यवाही के तहत धमधा थाना प्रभारी, निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना धमधा स्टाफ के द्वारा जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति शिवनाथ नदी मोड़ सोनेसरार खार के पास और दूसरा आरोपी बसनी खार के पास रूपये पैसा का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा था जिसे धमधा पुलिस टीम के सउनि नागेन्द्र बंछोर प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक दिनेश डहरिया एवं आरक्षक अमित वर्मा द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी शांति लाल यादव पिता सुकालू यादव उम्र 24 साल ग्राम पथरिया थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग को पकड़े, मौके पर आरोपी के पास से नगदी रकम 1575 रुपये, दूसरा आरोपी रमेश कुमार शिवारे पिता स्व० अंकलहा राम उम्र 44 साल ग्राम पथरिया थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग को पकड़े, मौके पर आरोपी के पास से नगदी रकम 7,100 रूपये, सट्टा पट्टी एवं एक डाट पेन को मुताबिक जप्ती पत्रक के मौके पर जब्त कर कब्जा  पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध बारा सदर का घटित पाये जाने से अपराध क्रमांक 113 / 2020 धारा 4(क)  और 112/2020 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है |

 

 

 

Related Articles

Back to top button