अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजशिक्षा एवं नौकरीस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (IPA) कबीरधाम के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के नाम, कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौपा गया ज्ञापन

फार्मासिस्ट के पद निकलवाने के लिए पुरे छग के फार्मासिस्ट हुए एकजुट

cg09news
कवर्धा,30 जुलाई 2020
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है जिसमें स्टाफ नर्स ,ए एन एम ,आर एच ओ,आर एम ए लैब टेक्नीशियन जैसे विभिन्न पदों के लिए बंपर पद निकालकर भर्ती कर रहे हैं लेकिन अस्पताल की रीढ़ फार्मासिस्ट का एक भी पद नहीं निकाला जा रहा है जिसके कारण 15000 क्वालिफ़ायड रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं । छत्तीसगढ़ में 6232 सरकारी अस्पताल हैं जिसकी तुलना में सिर्फ़ 1163 पद स्वीकृत हैं जिसमें 133 पद आज भी रिक्त हैं लेकिन सरकार द्वारा एक भी पद न निकालना समझ से परे है ,जबकि 15 बिस्तर अस्पताल के लिए एक फार्मासिस्ट का पद रखना WHO ने मानक के तय किया हुआ है ।
फार्मेसी एक्ट 1948 के रूल 42 ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 के नियम 1945 के रुल 65 के तहत एलोपैथिक दवाओं का डिस्पेंस सिर्फ फार्मासिस्ट कर सकते हैं अगर कोई अन्य डिस्पेंस करेंगे तो 6 माह का कारावास व 1000 रु जुर्माना का प्रावधान किया गया हैं । लेकिन अस्पतालों में एएनएम , नर्स , वार्ड बॉय , मितानिन आरएमए के द्वारा दवाइयों का प्रबंधन किया जा रहा है जोकि फार्मेसी एक्ट का उल्लंघन हैं।
इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (IPA) कबीरधाम जिले के अध्यक्ष फ़ार्मासिस्ट सुंदर चंद्रवंशी ने बताया की आज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के नाम का ज्ञापन कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कबीरधाम को सौपकर जल्द से जल्द फ़ार्मासिस्ट के पद निकालने की माँग की गई ।
इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (IPA) कबीरधाम के जिलाध्यक्ष फ़ार्मासिस्ट सुंदर चंद्रवंशी ने कहा है कि अगर शासन-प्रशासन हम फार्मासिस्टों का पद नहीं निकालती है तो हम सब मिलकर पुरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसके जिम्मेदार स्वयं शासन-प्रशासन होंगे। आज प्रदेश भर के सभी जिलो में स्वास्थ्य मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।
31 जुलाई से पुरे फार्मासिस्टों के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के नाम पत्र लिखकर पोस्ट आफिस के सामने सेल्फी लेकर ट्विटर में टेग करेंगे। ज्ञापन सौंपने के लिए प्रमुख रूप से इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (IPA) के प्रदेश उपाध्यक्ष फार्मासिस्ट हीरा शंकर साहू, जिलाध्यक्ष फ़ार्मासिस्ट सुंदर चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष फ़ार्मासिस्ट प्रमोद चंद्रवंशी ,एवम (IPA) के सदस्य फ़ार्मासिस्ट विकाश चंद्रवंशी ,फ़ार्मासिस्ट दानेन्द्र गोस्वामी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button