भाजपा के कार्य विस्तारक योजना की बैठक कुई कुकदुर में सम्पन्न हुई

कवर्धा । प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला संगठन प्रभारी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी आज कुई कुकदूर मंडल में कार्य विस्तारक योजना को लेकर बैठक आहुत किया गया,भाजपा पार्टी के प्रतिदिन के गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं द्वारा योजना बद्ध बैठक कर बूथ स्तर को मजबूत बनाने का काम चल रहा है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी लेने गोपाल साहू प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य पहुंचे और पार्टी गतिविधियों पर काम करने को कहा ,साथ ही कार्यकर्ताओ को संगठित होकर देश हित और राष्ट्र हित मे गरीबो के प्रति समर्पित हो कर कार्य करने को कहा।जनकल्याण कारी योजना मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।बैठक में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष रति राम भट्ट द्वय महामंत्री बसंत वाटिया संतोष श्रीवास मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा कुंभकार , पंच राम धुर्वे , संजय जैन , पंडरिया से आए सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर मंडल उपाधयक्ष दीपक सलूजा ,विजय मरकाम, रामप्रसाद बघेल ,कृष्णा देववांग ,बिरेंद्र धुर्वे पंडरिया युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ,दसरथ कुंभकार नरोत्तम साहू ,मोहित ,बिपत धुर्वे एवम अन्य कार्यकर्ता भी कामकाजी बैठक में मौजूद रहे।




