लूट को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस के हिरासत में।

दिनांक 18.05.2021 एक घंटे के अंदर लूट के आरोपी को लूटे गये। महिन्द्रा अल्फा आटो क्रमांक सीजी07 टी/2440 सहित दुर्ग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार दिनांक 16.05:2021 को प्रार्थी खेमकरण चन्द्राकर पिता ओमप्रकाश चन्द्राकर उम्र 28 वर्ष निवासी जुनवानी वार्ड क्र. 01 एम. जे. कालेज के पास चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.5.21 के 11.30 बजे भिलाई से सवारी छोड़कर दुर्ग आ रहा था कि फिल्टर प्लांट के पास एक सवारी बैठाया उसके बाद बटालियन के आगे पुनः एक सवारी दिखा दोनो सवारी को गांधी चौक दुर्ग जाना था कि वाय सेफ ब्रिज के उपर बी आई टी कालेज के सामने पहुंचा या वैसे में बटालियन के पास बैठा व्यक्ति ने गाली गलौज करने लगा तथा धर्माकोल काटने का ब्लेड से मारने का प्रयास किया तब प्रार्थी आये को रोककर नीचे उतर गया। फिर वह व्यक्ति आये को लूट कर ले गया 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिलने पर दुर्ग में अपराध क्रमांक 348/2020 धारा 392 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एस पी दुर्ग प्रशांत ठाकुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, अति. पुलिस अधीक्षक महिला एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला व थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग के सतत मार्गदर्शन में समस्त नाका व चौकी को नाकाबंदी करने हेतु सूचना दिया गया जिस पर दुर्ग पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कर डीपीएस चौक में लगे नाकाबंदी में कर्मचारी द्वारा आटो महिन्द्रा अल्फा क्रमांक सीजी 07 टी/2440 को उतई की ओर जाते हुए देखकर घेराबंदी कर आरोपी को आटो सहित पकड़ा गया। आरोपी रमेश गिरी गोस्वामी पिता धनी गिरी गोस्वामी उस 32 साल निवासी रूआबांधा गांधी चौक थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर लूटे गये आये महिन्द्रा अल्फा क्रमांक सीजी 07 टी / 2440 को बरामद किया गया।




