कबीरधाम विशेष

ऑइल टेंकर लीकेज से तेल सड़क मार्ग में फैली,बोड़ला से चिल्फी नेशनल हाईवे में कई गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी।जानिए पूरी खबर क्या हुआ…

कवर्धा,बोड़ला। ऑयल वाली टेंकर से तेल लीकेज होकर बोड़ला से चिल्फी तक 20 किलोमीटर नेशनल हाइवे में गिरी है। जिसके कारण सड़क में चल रहे बाइक सवार,कार, एवं अन्य वाहन भी सड़क में गिरी तेल से टायर स्लिप होकर अनियंत्रित हो रही थी। जिससे कई बाइक सवार गिरे और चोटिल हुए। कार भी अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई जिसमें सवार 2 दो लोगों को चोंटे आई जिन्हें बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। ज्यादातर सड़क हादसे घाटी पर ही हुए। हालांकि लोगो मामुली चोंटे लगी कोई गंभीर हादसे नही घटी। बोड़ला पुलिस की मदद से सड़क दुर्घटना ना हो इसके लिए सड़क में मुरम डाली गई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button