छत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिला

अनियंत्रित होकर, तीन से चार बार पलटी कार

जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ है,जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 की हालत गंभीर है, जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है।

आस-पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे। उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही जान चले गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।

Related Articles

Back to top button