फोन के माध्यम से हुआ जान पहचान,प्यार मोहब्बत के झांसे में लेकर लूट लिए सोने के गहने

9 जुलाई 2021/ प्यार मोहब्बत के झांसा में डालकर पीड़ित से गहने लूट करने वाले पुत्र और पिता को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। थाना दुर्ग के अपराध क्रमांक 570/2021 धारा 363 भादवि के अज्ञात आरोपी एवं पीडिता का लगातार पतासाजी कर रहे थे, की वरिष्ट अधिकारी के मार्गदर्शन में फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर आरोपी के पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर छिंदवाड़ा (म.प्र.) रवाना किया गया । जहां पीडिता,आरोपी शुभम सातपुडे पिता सुधाकर सातपुडे उम्र 21 साल तथा पिता सुधाकर सातपुडे पिता दौलतराव सातपुडे उम्र 56 साल से आरोपी के घर से बरामद किया गया। पीडिता से पूछताछ में बताया कि वह फोन के माध्यम से आरोपी से जान पहचान हुई थी, आरोपी शुभम द्वारा प्यार मोहब्बत के झांसे में डालकर पीडिता से 01 नग सोने का रानी हार किमती करीबन 1.50 लाख, 01 नग सोने का मंगलसूत्र एवं एक जोडी कान का सोने का झुमका किमती करीबन 1.50 लाख कुल जुमला किमती 3 लाख रूपये को ले लिया था, रानी हार को आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया। तथा मंगलसूत्र एवं कान का झुमका को आरोपी के पिताजी ने मुथुर फायनेंस छिंदवाड़ा में गिरवी रखकर 93 हजार रूपये प्राप्त किया था। इस तरह आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपराध किया। जिसमें आरोपी के पिताजी ने साथ दिया हैं। प्रकरण में धारा 366, 376, 511 भादवि की धारा जाडी गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। पृथक से 01 टीम छिदवाड़ा मुथुर फायनेंस से बरामद करने रवाना किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश बागडें, आर. राजेन्द्र तिवारी, आरक्षक शौकत हयात अली म.आरक्षक दीपक साहू का सराहनीय योगदान रहा।



