छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

सीएम भूपेश बघेल ने मजाकिया अंदाज में रमन सिंह को घेरा

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दंगल में दिग्गजों का दांवपेंच दिलचस्प होता जा रहा है। डॉ रमन सिंह खैरागढ़ पहुंचे थे। रास्ते में पान की दुकान में रुके पान खाया मगर यहां कुछ ऐसा हो गया जिससे कांग्रेसियों को मौका मिल गया। खुद सीएम भूपेश बघेल ने डॉ रमन का पान ठेले पर वायरल हो रहा वीडियो देखा और मजाकिया अंदाज में डॉ रमन सिंह को घेर डाला। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि उस वीडियो में दिख रहा है कि डॉ रमन पान ठेले वाले से मिले। 15 सालों में तो वो कभी जमीन पर उतरे नहीं जब उतरे तो पान ठेले वाला ही पूछ रहा है कि बड़े दिनों बाद दिखे डॉक्टर साहब, जबकि खैरागढ़ तो रमन सिंह का निवास माना जाता है, वहां उनके कई रिश्तेदार भी रहते हैं। फिर पान ठेले वाला कह रहा है बड़े दिनों बाद देखा।

 

Related Articles

Back to top button