अपना जिलाकबीरधाम विशेष

मां शाकंभरी महोत्सव एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन तरेगांव मैदान में

कवर्धा । धर्मनगरी कबीरधाम भक्ति का गढ़ माना गया है साल भर जिले के कोने कोने में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है,इस साल माँ शाकम्भरी महोत्सव एवं संगीतमय श्री राम कथा समस्त तरेगांव मैदान ग्रामवासियों द्वारा आयोजन किया जा रहा है, जिसमे कथावाचक अतुलेशानंद गिरी महाराज जगतगुरु कन्नौज पीठाधीश्वर बाल योगी के मुखारबिंद से एवं ग्रामचार्य पंडित उमेश शर्मा सिल्हाटी से शुभारंभ किया जायेगा, कलश यात्रा व प्रवचन का शुरुवात 6 जनवरी को होगा,प्रवचन कार्यक्रम 9 जनवरी तक चलेगा,माँ शाकम्भरी महाउत्सव 4 दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का रस पान कर अपने जीवन को कृतार्थ बनाये।कथा समय दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक, कथा स्थल ग्राम तरेगांव मैदान बोड़ला जिला कवर्धा में हर्षोल्लास के साथ ग्राम वासियो द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button