कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा : गर्मी के वहजे से घर के बहार खाट में सोया था यूवक, अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से किया हत्या

कवर्धा। जिला के पण्डारिया थाना अंतर्गत विजइटोला गांव में गर्मी की वजह से घर से बाहर आंगन में सोए अधेड़ शख्स की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी. घटी घटना की जांच में पुलिस जुटी है.
मृतक छन्नू सतनामी ने खेत पर घर बनाया हुआ है. उनके साथ रहने वाले परिवार के तमाम सदस्य शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे. गर्मी की वजह से रात में यूवक घर से बाहर में खाट लगाकर सोया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला को रेतकर हत्या कर दी घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा.



