आरोपी कई वर्षो से फरार, पुलिस के हत्थे चढ़ा।


8 जुलाई 2021/दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में, एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा पुरानें बेम्यादी वारंट विरूद्ध पूर्व में अभियान चलाया गया था, जिसमें 28 वर्ष एवं 19 वर्ष पुराना न्यायालय ब्रिजेश राय न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी जिला दुर्ग के अपराध क्रमांक 644/1993 धारा 452, 354, 323 भादवि एवं अपराध क्रमांक 414/2002 धारा 324 भादवि के बेम्यादी वांरटी दुर्गा प्रसाद उर्फ जुगरू देवागंन पिता जे.पी. देवागंन उम्र 58 साल निवासी शिक्षक नगर पानी टंकी के पास दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) का वारंट प्राप्त हुआ था। पुलिस अधीक्षक के विशेष अभियान के तहत थाना दुर्ग पुलिस द्वारा गंभीरतापूर्वक दिये गये पते पर पतासाजी किया गया, किन्तु दुर्ग में न होकर पाटन क्षेत्र में होना पता चलने पर पाटन में जुता के दुकान में काम करते पकड़ा गया। जो अपना नाम पता बदल कर रहना बता रहा था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इन दो वारंट के अलावा वारंटी भगवाती प्रसाद शर्मा पिता विष्णु प्रसाद शर्मा उम्र 65 साल निवासी बैगापारा दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) को तामिल किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेश बागडे, आरक्षक तिलेश्वर राठौर एवं ललीत साहू का सराहनीय योगदान रहा हैं ।



