छत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिला

नक्सलियों ने लगाये पेड़ो पर बैनर, पीएलजीए सप्ताह मनाने लोगों को किया आह्वान

दंतेवाड़ा। नक्सलियों की मलांगीर एरिया कमेटी ने रेवाली के पास पीएलजीए सप्ताह मनाने के लिए पेड़ों में पोस्टर और बैनर बांध दिए हैं माओवादियों ने पोस्टर लगाकर पीएलजीए सप्ताह मनाने का आह्वान किया है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 2 दिसम्बर से लेकर 8 दिसम्बर तक नक्सली पीएलजीए सप्ताह मना रहे हैं। इसके चलते ही नक्सली मलांगीर दलम कुआकोंडा के अंदरूनी क्षेत्र रेवाली इलाके में पोस्टर-बैनर बांध ​कर पीएलजीए सप्ताह मनाने की ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं। रेवाली नहाड़ी के इलाके में बड़े नक्सली लीडरों की दस्तक बताई जा रही है। वैसे भी दंतेवाड़ा जिले का सबसे मजबूत पकड़ वाला इलाका रेवाली नहाड़ी बुरगुम नक्सलियों के लिए माना जाता रहा है, क्योंकि इस इलाके से सुकमा जिले का जगरगुंडा इलाका भी टच हो जाता है। फिलहाल पोस्टरबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button