कवर्धा में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने मारा डॉक्टर को थप्पड़, सभी स्टाफ बैठे धरना

मामला कवर्धा जिला हॉस्पिटल का
कवर्धा :- जिला अस्पताल कवर्धा के सिविल सर्जन सुजॉय मुखर्जी के एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के बाद पूरा अस्पताल धरने पर बैठ गया है। उनकी मांग है कि सरकार तत्काल प्रभाव से डॉक्टर मुखर्जी को पद से हटाए और उचित कार्रवाई करे।
डॉ. मुखर्जी पर अस्पताल स्टाफ पहले ही स्वास्थ्य विभाग की सचिव और मंत्री टीएस सिंहदेव से शिकायत कर चुके है। वहीं इस घटना के बाद तमाम डॉक्टर और स्टाफ़ में आक्रोश बढ़ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन मुखर्जी ने मेडिकल ऑफिसर पुरषोतम राजपूत को थप्पड़ मारा है। इसके बाद से अस्पताल में सिविल सर्जन मुखर्जी के खिलाफ नारेबाज़ी चल रही है।
डॉ. मुखर्जी से इस मामले में बात की गई तो उनके द्वारा अभद्रतापूर्वक कहा “ झूठ बोल रहे है, साले.. मैंने कोई मारपीट नहीं की है”
मेडिकल अधिकारी पुरषोत्तम राजपूत ने बताया कि एक्सीडेंट होने के कारण मैं अस्पताल नहीं आ रहा था। व्हाट्सप्प के जरिये एक्सीडेंट होने की जानकारी दी थी। आज जब अस्पताल आया तो बात करते-करते डॉ मुखर्जी ने हाथ छोड़ दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि अस्पताल स्टाफ़ को समझा कर आया हूँ। काम बंद नहीं करे, जनता से जुड़ा काम है। मेरी और से जो भी उचित कार्रवाई होगी मैं करूँगा।



