छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

ट्रैक तैयार: घोषणा के 15 साल बाद अब स्पीड पर आया काम, डेढ़ साल में दौड़ेगी ट्रेन

नवा रायपुर से धमतरी के बीच छोटी रेल लाइन पर बड़ी पटरी बिछाने का काम तेजी चल रहा है। अगले चार महीने के भीतर यानी मार्च 2023 तक ये काम पूरा कर लिया जाएगा। अभनुपर में रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है। कुरुद में काम चल रहा है। धमतरी में भी फाउंडेशन का काम चालू कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने 2007 में रायपुर-जगदलपुर के बीच रेल यातायात शुरू करने की घोषणा की गई थी।

पंद्रह साल बाद अब खमोशी के साथ छोटी लाइन के रुट पर बड़ी पटरी बिछाई जा रही है। नवा रायपुर से केंद्री स्टेशन और वहां से अभनपुर के बीच पटरी बिछाने का पूरा फाउंडेशन तैयार किया जा चुका है। अभनपुर के पहले तो नई फोरलेन सड़क पर रेलवे ओवरब्रिज तक बना लिया गया है। कुरुद में इसका काम चालू है। रेलवे अफसरों के अनुसार धमतरी तक उसी रुट पर रेल लाइन बिछाई जा रही है, जहां से छोटी लाइन गुजरती थी। धमतरी से जगदलपुर के बीच रेल मार्ग नहीं है। इसलिए नया रुट मैप तैयार किया गया है। उस रुट पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अफसरों के अनुसार पटरी बिछने से जगदलपुर सीधे नवा रायपुर से जुड़ जाएगा।

धमतरी से केंद्रीय और अभनपुर तक बड़ी लाइन बनने से करीब 25 लाख की आबादी को बड़ा फायदा मिलेगा। सड़क पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। धमतरी से रायपुर आने वाले यात्रियों को वर्तमान में 120 रुपए तक बस का किराया लगता है। वहीं बस से रायपुर ढ़ाई घंटे का समय लग जाता है। ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को किराया कम लगेगा।

ब्रिटिश कॉल में सन 1871 में रायपुर से नागपुर जाने के लिए इस रेलवे मार्ग की योजना बनी थी। 1900 में छोटी रेलवे लाइन का काम पूरा हुआ था। 21 दिसंबर 1920 में रायपुर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी रेलवे लाइन पर ट्रेन से सफर किया था। ट्रेन से धमतरी आकर कंडेल नहर सत्याग्रह का नेतृत्व किया था।

रायपुर-धमतरी के बीच फिलहाल तीन बड़े स्टेशन अभनपुर, कुरूद, और धमतरी रहेंगे। इनके अलावा चटौद, सिर्री, सारसापुरी और सांकरा गांव को पैसेंजर हॉल्ट बनाया जाएगा। यहां इस रुट की ट्रेन कुछ देर के लिए स्टॉपेज लेगी। ये पूरा रुट नवा रायपुर के केंद्री रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। रेलवे ने रायपुर-धमतरी के बीच रेल लाइन प्रोजेक्ट को वर्ष 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था।

नवारायपुर से धमतरी के ट्रेन शुरू होने से इसकी गति करीब 120 किमी प्रति घंटा रहेगी। इससे धमतरी से नवा रायपुर के बीच के लोगों की कनेक्विटी बढ़ जाएगी। धमतरी के छोटे किसान अपनी सब्जियों को रायपुर मंडी आसानी से पहुंचा सकेंगे। छोटे और स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलेगा। क्योंकि धमतरी जिला राइस मिल और कृषि प्रधान जिला है। इस लाइन पर ट्रेनों से माल ढुलाई भी होगी। कम दूरी के चलते माल भाड़ा भी कम लगेगा।

Related Articles

Back to top button