छत्तीसगढ़ विशेषरायगढ जिला

साइकिल चोरी कर भाग रहा था चोर : चाय पी रहा था सब्जी वाला, तभी हुई घटना लोगों ने दबोचा

रायगढ़ में एक सब्जी वाला की साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया, जिसे पुलिस ने चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक शंकरनगर धांगरडीपा रायगढ़ में रहने वाला कमल निर्मलकर संजय कॉम्प्लेक्स में सब्जी बेचता है। शनिवार शाम करीब 05 बजे कमल अपने दुकान के पास अपने साइकिल को खड़ी कर थोड़ी दूर पर चाय पी रहा था। उसी समय एक युवक साइकिल को चोरी कर ले जाने लगा, जिसे देखा और दौडकर पकड़ लिया ।बाजार में लोगों ने चोरी करने वाले लड़के से नाम, पता पूछा तो अपना नाम उत्तरा धनवा पिता मंगतू राम निवासी गेउरूपानी धनवारपारा मिलूपारा थाना तमनार का रहने वाला बताया । कमल निर्मलकर द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराया गया। कोतवाली पुलिस चोरी के अपराध में आरोपी उत्तरा धनवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

 

Related Articles

Back to top button