छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
छत्तीसगढ़िया अंदाज लाइ बरी बनाए के तइयारी: अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर कर सीएम ने पूछा,रखिया अउ अदौरी बरी बनत होही…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्हें मिट्टी से जुड़े नेता के रूप में देखा जाता है. जब से वे छत्तीसगढ़ के सीएम बने हैं तब से वे लगातार यहां की संस्कृति और यहां की परंपराओं को साथ लेकर चल रहे हैं. खासकर के यहां के पारंपरिक पकवानों को वे लगातार प्रचारित करते आए हैं. वे खुद भी इन पकवानों को बड़े चाव से खाते हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनकी पत्नी घर में बरी बनाने के लिए लाई साफ करती दिख रही हैं. जिसकी तस्वीर सीएम ने ट्विटर पर शेयर की है.



