छत्तीसगढ़ विशेषमुंगेली जिला

176 शिक्षित युवाओं को मिली नौकरी: सशक्त युवा सशक्त मुंगेली के तहत, चयनित युवाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

 मुंगेली. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सशक्त युवा सशक्त मुंगेली’ अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्ट्रेट स्थित जनदर्शन कक्ष में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 8 निजी कम्पनी के नियोजककर्ता शामिल हुए. इन निजी कम्पनियों के द्वारा जिले के 176 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया. इन चयनित युवाओं को कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Related Articles

Back to top button