अपना जिलाकोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

राजधानी मे दो रईसजादों के शर्त के चलते हुए भयानक हादसा, डिवाइडर से टकराकर फिल्मी स्टाइल मे पलटी कार

कोरबा। जिले में रविवार को जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क पर फर्राटे भर रेस लगा रहे दो रईसजादों की कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में दो-तीन बार घूमते हुए दूर जा पलटी। इससे एक कार चालक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी आदिवासी शक्तिपीठ के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि, दो कार आपास में रेस लगा रहे थे। उनकी इस करतूत से पहले तो घंटाघर के पास दो लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद राम जानकी मंदिर के पास उन्होंने एक कुत्ते को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दो-तीन बार घूमते हुए करीब 200 मीटर दूर जाकर पलट गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि कार का एयरबैग खुल गया और चालक की जान बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी कार और उसका चालक मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button