प्री-बोर्ड एग्जाम: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में प्री-बोर्ड एग्जाम जनवरी में, शिक्षा मंडल तैयारियां शुरू कर दी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के छात्रों की प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी में होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग के अफसरों का कहना है कि प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद छात्र अपना आंकलन कर तैयारी कर सकेंगे। छात्रों के अलावा स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी छात्रों की कमजोरियां पता चलेंगी।
इन खामियों को तत्काल दूर करने योजना भी बनाई जा सकती है। ऐसे में इन सभी कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके लिए एक्सट्रा क्लास लगाई जाएगी। राज्यभर में अभी 279 आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों की बढ़ती डिमांड की वजह से स्कूल शिक्षा विभाग हर साल इन स्कूलों की संख्या भी बढ़ा रहा है। जिले के सभी स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ ही उनमें पूरे शिक्षकों की भर्ती करने की भी व्यापक कवायद की जा रही है।



