छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

छत्तीसगढ़ पूर्व CM डॉ.रमन की तबीयत बिगड़ी सूत्रों के मुताबिक रमन को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ…

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें अस्पताल लाया गया। शुक्रवार देर रात असहज महसूस होने की वजह से डॉ.रमन को रायपुर के प्राइवेट अस्पताल लाया गया। डॉ. रमन की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। करीबी सूत्रों के मुताबिक रमन सिंह को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी।

अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में शनिवार दोपहर तक डॉ. रमन सिंह को रखा गया। अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। रूटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज किए जाने की खबर है।

करीब 2 महीने पहले भी डॉ. रमन गुुरुग्राम के एक अस्पताल में एडमिट थे। तब कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का मेदांता अस्पताल में इलाज करवाया था। पैर की उंगली एक छोटी सर्जरी के लिए वो दिल्ली गए थे। डॉ. रमन सिंह को लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने इसी वजह से सर्जरी की सलाह डॉक्टर रमन सिंह को दी थी।

Related Articles

Back to top button