छत्तीसगढ़ विशेषसरगुजा जिला

सरगुजा जिले में हाथियों का उत्पात, हाथी ने पैर से कुचलकर बुजुर्ग महिला को मार डाला शरीर के हुए कई टुकड़े, घान काटकर लौट रही थी

सरगुजा जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। इस बार फिर से एक हाथी ने जान ली है। यहां हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को पैर से कुचलकर मार दिया है। इससे महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए। मामला सरगुजा-जशपुर जिले के बॉर्डर इलाके का है।

रिरि गांव की रहने वाली कलकली बाई(65) गुरुवार को धान काटने खेत गई थी। इसके बाद शाम के वक्त वह लौट रही थी। तभी उसका सामने एक दंतैल हाथी से हो गया और उस हाथी ने महिला पर हमला कर दिया।

बताया गया कि हाथी ने महिला को इतनी बुरी तरह कुचला कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। हमला करने के बाद हाथी मौके से निकल गया था। उधर, जब कुछ और लोग खेत की तरफ से वापस लौटे, तब उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी थी। जिसके बाद परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वन विभाग को भी बताया गया था।

सूचना मिलने पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही परिजनों को सहायता राशि भी गई है। कहा जा रहा है कि इस इलाके में हाथियों का एक बड़ा झुंड घूम रहा है। उसी में से एक दंतैल हाथी बिछड़ गया था। उसी हाथी ने महिला पर हमला किया है।

Related Articles

Back to top button