पुलिस गस्त के अभाव में लगातार चोरी

आज तक बोड़ला पुलिस ने चोर को नही पकड़ाया : व्यापारी संघ
पुलिस थाना से महज 100 मीटर दूरी में चोरी
सेंध मारी लगातार मोबाइल दुकान, किराना दुकान,कपड़ा दुकान,दवाई दुकान
पुलिस का नींद गायब कर गए चोर
पुलिस के ऊपर से जनता का विश्वास उठ गया
कवर्धा-बोड़ला,28 जुलाई 2020 बोड़ला नगर में लगातार चोरी को अंजाम दे रही चोरो का हौसला बुलंद बोड़ला थाना नेशनल हाईवे रोड से लगा हुआ है माँ शाकम्भरी रेडीमेड क्लॉथ स्टोर का दुकान संचालक विजय पाटिल के दुकान में आज रात्रि सेंध मारी कर चोरो ने लाखों के समान सी सी टी वी एवं डी वी आर सिस्टम सहित और अन्य जैसे जीन्स पेंट शर्ट नगदी रकम को चोरो ने लगभग एक लाख का समान यहीत नगदी साफ कर दिया अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरो ने घटना को आज रात्रि 1 बजे से 3 बजे के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग भवन के पीछे से आया होगा और दुकान के बगल दीवार को तोड़ कर चोरी किया होगा। एक महीने में कई जगह चोर चोरी कर रहे हैं। कई लोगो ने छोटे मोटे चोरी का रिपोर्ट भी नहीं दर्ज कराया है आज जब पाटिल के दुकान में चोरी हुआ है तब वहां पर आए हुए लोगो ने बताया कि शहर में चोरी लगातार बढ़ रहा है स्थानीय पुलिस की लापरवाही की वजह से यह चोरी हो रहा है क्योंकि रात में गस्त नही किया जाता है।नगर में अन्य राज्यो एवं जिलो से आकर यंहा रुके हुए हैं आये दिन राहगिरो का भी आना जाना लगा रहता है क्योंकि शहर नेशनल हाईवे पर है। व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना गया है पिछले एक सालों में कई चोरी हुआ कुछ साल पूर्व नेशनल हाइवे से लगा हुआ तिलकवार के घर में चोरी करते हुए घर वालो ने ही चोर को रंगे हाथ पकड़ा था औऱ पुलिस के हाथ चोर को सौप दिया गया था फिर भी चोर के खिलाफ मामला दर्ज नही करना सन्देह पैदा करता है ऐसे में नगर की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह उठता है फिर हाल पुलिस की टीम मौके पर पहुच कर जांच कर रही हैं





