छत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिला

मोबाइल एप अभिव्यक्ति पर छात्रा ने की शिकायत कर, आरोपी युवक को करवाया गिरफ्तार

कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ होने की शिकायत छात्रा ने अपने मोबाइल एप अभिव्यक्ति से पुलिस को की थी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगरदा पुलिस के अनुसार कॉलेज की छात्रा अपनी सहेली के साथ साइकिल में कॉलेज जा रही थी, साइकिल खराब होने पर छात्राओं ने काॅलेज के अपने परिचित छात्र को फोन कर बुलाया, जिसके बाद वह बाइक में उसके साथ काॅलेज जा रहे थे।

छात्राएं जब कॉलेज जा रही थीं, तभी धाराशिव निवासी युवक राजेश पटेल पिता शिव कुमार पटेल बाइक से छात्रा का पीछा करने लगा। उसने रास्ते में छात्राओं की गाड़ी रुकवा कर छात्रा पर बुरी नीयत से बदतमीजी करते हुए अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा।

नहीं जाने पर वह पीछे पीछे कॉलेज पहुंचा और जिस युवक के साथ छात्राएं गई थी, उसके साथ मारपीट की व छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाकर नगरदा पुल के पास छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस के अभिव्यक्ति एप पर 22 नवंबर को शिकायत की, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए नगरदा पुलिस ने 23 नवंबर को आरोपी राजेश पटेल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button