कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
विभाग केवल मरम्मत की औपचारिकता निभा रहा है। मरम्मत के नाम पर सड़कों के कुछ गड्ढों को ही पाट रहे हैं

मुंगेली-पोंड़ी नेशनल हाइवे – 130(ए) पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। अभी पंडरिया के आसपास मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसमें खानापूर्ति की जा रही है। सड़क पर कुछ गड्ढों में डामरीकृत किया जा रहा है। किसी जगह पर 20 से अधिक गड्ढे हैं, तो केवल एक या दो गड्ढों को ही भरा जा रहा है। सड़क पर सैकड़ों ऐसे गड्ढे हैं, जिसकी मरम्मत नाकाफी है। विभाग केवल मरम्मत की औपचारिकता निभा रहा है।
नगर व आसपास सड़क मरम्मत का काम हो चुका है, लेकिन कई जगह अब भी गड्ढे मौजूद हैं। लोग पिछले दो वर्षों से उक्त सड़क पर गड्ढे व धूल से परेशान हैं। लेकिन इस प्रकार आधी- अधूरी रिपेयरिंग से कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। सड़क काे पुरी तरह से डामरीकृत कर नवीनीकरण करने की आवश्यकता है। आधे-अधूरे मरम्मत होने से सड़क ऊपर-नीचे हो गई है।



