छत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिला

विवाद के बाद कुल्हाड़ी मारकर की थी हत्या, 2 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, पत्नी के हत्यारे को मरते दम तक जेल…

जांजगीर-चांपा जिले में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले शख्स को कोर्ट ने मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसने विवाद के बाद अपनी पत्नी की टंगिया मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। अब 2 साल बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

यह पूरी घटना 20 नवंबर 2020 की है। उस दिन रात के वक्त राहौद निवासी रितिका जमुना बाई यादव(37) अपने घर में सो रही थी। उसी वक्त उसका पति लखन लाल यादव घर पहुंच गया और रितिका से विवाद करने लगा। बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया कि लखन यादव ने रितिका टंगिया मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के वक्त उनके दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। मगर मारपीट की आवाज सुनकर वे बाहर आए, तब उन्होंने अपनी मां की लाश देखी थी। जिसके बाद बच्चों ने ही परिजनों को इस बारे में जानकारी दी थी। परिजन भी मौके पर पहुंचे थे और पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और गांव से लखन लाल को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट मे चल रहा था। अब जिला एवं सत्र न्यायालय ने लखनलाल को आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके अलावा उस पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

Related Articles

Back to top button