बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह संपन्न

कवर्धा: पुलिस विभाग कबीरधाम द्वारा दिनांक 14 नवंबर से से चलाए जा रहे बाल सुरक्षा सप्ताह का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी इसके साथ साथ पेंटिंग, कविता, एवं भाषण भी दिया गया । सभी अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया और बच्चों को प्रेरित किया। बाल सुरक्षा सप्ताह की समापन अवसर पर भाग लिए स्कूली छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि कलेक्टर जनमेजय महोबे एवं सभी अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम मोमेंटो प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया और आभार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व पेंटिंग, कविता, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पुलिस टीम द्वारा दिये गये जानकारी को अपने आसपास के लोगों तक पहुंचा कर बाल सुरक्षा सप्ताह के उद्देश्य को पूरा कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर डीएसपी संजय धुव, जगदीश उईके, उप.निरीक्षक पूजा चोबे, सहायक उप.निरीक्षक विजया कैवरत, डी.सी.आर.बी. प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक ज्योति सिन्हा, चित्रलेखा राडेकर, चाइल्डलाइन टीम व स्कूली शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अधिक संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।



