महिला ने डॉक्टर को लगाया चूना, 81 लाख रुपये की ठगी की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डॉक्टर को चाइना की महिला ने 81 लाख रुपये की ठगी की है. महिला पहले सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट और बाद में व्हाट्सएप पर मीठी-मीठी बातें कर महिला उसको झांसे में ले ली. फिर 26 लाख रुपये निवेश कराकर 81 लाख रुपये डकार गई. दरअसल, राजनांदगांव निवासी डॉ. अभिषेक पाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी का शिकार हो गया है. हांगकांग की एना-ली नाम की एक महिला ने उसके साथ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट और बाद में व्हाट्सएप पर भी चैट करना शुरू किया.
आरोपिया एना-ली निवासी हांगकांग ने आवेदक अभिषेक पाल को META TRADER 5 ऐप में ब्रोकर के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करके पर एक खाता खोलकर और क्रिप्टोकरेंसी को पर स्थानांतरित करके पैसे को तीन गुना करने का लालच दिया. आवेदक डॉ. अभिषेक पाल ने आरोपी की मीठी-मीठी बातों के कारण एना-ली द्वारा बताई गई. प्रक्रिया का पालन किया. एना-ली द्वारा पासवर्ड और अन्य जानकारी उसके साथ धोखाधड़ी से एकत्र की गई थी, क्योंकि वेबसाइट से पहले ही छेड़छाड़ की जा चुकी थी.
आरोपिया एना-ली डॉ. अभिषेक पाल को व्यापारिक जोड़े प्रदान करती थी, जिससे उसने 35000/- USDT का निवेश लगभग 26 लाख रुपये के माध्यम से META TRADER 5 पर बाद में निवेश करवा ली. जब वह राशि बढ़कर 107825/- USDT हो गई, जो लगभग रु. 81 लाख रूपये हो गया. जब अभिषेक ने और पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी एना-ली ने उसके सारे पैसे निकाल लिए. डॉ. अभिषेक की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में FIR No. 264/22 धारा 420, 406 भा.दं.वि., धारा 66, 66(डी) सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है.



