अश्वनी सिंह ने ताइक्वांडो के नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर जिला पूरे छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है

शहर के डीसी डोड निवासी अश्वनी सिंह ने ताइक्वांडो के नेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। दिल्ली के त्यागराज अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अंडर 63 में आठ मैचों में 24 लोगों को हराते हुए अश्वनी ने गोल्ड पर कब्जा जमाया है, जो जिले के खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम पल है। जोन, डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेबल के धुरंधर ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए खिलडियों से जीतकर गोल्ड हासिल की।
साथ ही अब अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है, जो जनवरी में नेपाल में होने वाले इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में गोल्ड के लिए दावेदारी पेश करेंगे। मल्टीपरपज स्कूल के 10 के छात्र अश्वनी सिंह बताते हैं कि खेल में उनके माता पिता, कोच और शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा। वे पिछले 6 साल से ताइक्वांडो की लगभग 6 घंटे से अधिक प्रैक्टिस रोजाना करते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी मेडल छोटा या बड़ा नहीं होता, बस उसे पाने की चाहत होनी चाहिए । घर के पास ही ताइक्वांडो क्लब होने से बच्चे ड्रेस पहनकर आते थे, जिससे उनका भी मन खेल में लगने लगा और देखते ही देखते वे भी सीखने लगे और जोन से इंटरनेशनल चैम्पियनशिप तक का सफर हासिल किय
अश्वनी सुबह 6 बजे से ही खुद की प्रैक्टिस में लग जाते हैं। वहीं स्कूल से आने के बाद पुलिस लाइन के ताइक्वांडो क्लब में लगभग 300 से अधिक छोटे बच्चों को निशुल्क ताइक्वांडो की क्लॉस लेकर प्रैक्टिस कराते है। जिससे बच्चे आगे चलकर जिले के लिए मेडल जीत सकें, और अपने जिले के साथ परिवार का भी नाम रैशन कर सकेंगे।
नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप विजेता अश्वनी सिंह ने जीत का श्रेय माता पिता और कोच राधेश्याम मानिकपुरी को दिया है, वहीं अश्वनी के पिता रंधीर सिंह चाहते है कि उनका बेटा बड़ा होकर देश की रक्षा करे और वह आर्मी ज्वाइन करें। अश्वनी की जीत पर उनके स्कूल,घर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर 17 साल के अश्वनी ने साथी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए बताया कि मेहनत करने में एक खिलाड़ी का शरीर जीतना तपता है, खिलाड़ी की जीत उतनी ही सुनहरी होती है। उन्होंने कहा कि जो जितना सहेगा उतना ही आगे बढे़गा। इसके साथ ही उनके विजेता बनने पर खेल जगत के कई बड़ी हस्तीयों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।



