रायपुर जिलाविविध

डॉ कमलेश गोगिया छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी संवर्ग में दूसरा स्थान

देशभर के प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में दिखाया लेखन कौशल

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला के हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की “स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता- 2022” में पूरे छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी संवर्ग में दूसरा स्थान अर्जित किया है। इस प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के ट्वीटर एकाउंट, वेबसाइट व फेसबुक में की गई। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय पीआईबी हिन्दी के अनुसार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 मई, 2022 को सेल के वर्तमान “स्वर्ण जयंती वर्ष” (24 जनवरी, 1973) के दौरान किया गया था।

Related Articles

Back to top button