अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

कोरोना ब्लास्ट गुंडरदेही में देखिए लॉकडाउन के पहले ही दिन

एक महिला एक पुरूष कोविट19 के पाजेटिव केश मिला

बालोद,24 जुलाई 2020  लॉकडाउन के पहले दिन बालोद जिले में कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ गया है। आज जिले में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। जबकि अब तक 85 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 66 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं। खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना मरीज गुंडरदेही निवासी हैं। इनमें एक युवती और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित युवती वार्ड नम्बर 13 की रहने वाली है और वह बीते दिनों मुम्बई से लौटी है। वहीं दूसरे संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री निकली जा रही है।

आप को बता दे कि आज से बालोद जिले के 2 नगर पालिका बालोद दल्ली और 6 नगर पंचायत में लॉक डाउन किया गया है, जिमसें कल अर्जुन्दा नगर में एक पोसिटिव केस मिला था तो वहीं आज गुंडरदेही नगर में दो संक्रमित मिले हैं।

Related Articles

Back to top button