उर्स पाक पर लजायरीन की हाजिरी:उर्स पागा मेला, हजारों हाथ उठ रहे दुआओं के लिए;

शहर के दो प्रमुख दरगाहों में लोगों की देर रात तक भीड़ लग रही है। औलिया चौक पर स्थित बंजारी वाले बाबा और पुराना मंत्रालय (न्यू डीकेएस) के पास स्थित अस्पताल वाले बाबा की दरगाह में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, यूपी, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और झारखंड से भी जायरीन हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।
उर्स पाक समारोह में शामिल होने आए हजारों लोगों के हाथ मजार शरीफ में दुआ के लिए उठ रहे हैं। दरगाह के बाहर मेले भी लगे हैं। बच्चों को मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए हैं। मगरिब की नमाज के बाद यानी शाम 6.30 बजे से ही लोगों की भीड़ मजारों में पहुंचने लगती है, जो देर रात तक जमी रहती है।
अस्पताल वाले बाबा का शाही संदल कल
हजरत सैय्यद बंदे अली शाह (अस्पताल वाले बाबा) की मजार में शाही संदल 20 नवंबर को पेश की जाएगी। रात में भोपाल के मुकर्रम अली वारसी की शमा महफिल होगी। 21 नवंबर को रात 9 बजे सैफ-सुहैल सूफियाना महफिल सजाएगे। 22 नवंबर को सुबह 9 बजे की कुल की फातिहा के साथ उर्स पाक समारोह का समापन होगा।



