कबीरधाम विशेषकारोबारजुर्मब्रेकिंग न्यूज

फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 16 लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार जानिए कौन…

हुकमी चन्द्र वर्मा की रिपोर्टिंग
CG09 NEWS CHENNAI

कवर्धा। वर्ष 2015 में किसानों के नाम से फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 16,41,390 रुपये का ठगी करने वाले आरोपित को पकड़ने में सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नेतृत्व पर थाने में टीम गठित कर गुरुवार को धारा 420,467,468,471,34 भादवि की विवेचना के लिए ग्राम झलमला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम, रवाना किया गया, जहां आरोपित बलदेव चंद्रवंशी पिता बालाराम चंद्रवंशी निवासी झलमला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को तलब कर पूछताछ किया गया, जो वर्ष 2015 में गांव के किसान बालेश वैष्णव, अथनू चंद्रवंशी, मुकेश यादव, पंचराम चंद्रवंशी व सुखचैन सिंह की कृषि भूमि की कुल 14.46 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से ऋण पुस्तिका बनाकर एचडीएफसी बैंक कवर्धा से 16,41,390 रुपये का ऋण लिया था। आरोपित से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिस पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बलदेव चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम से सहायक उपनिरीक्षक संजय मेरावी, प्रधान आरक्षक धन्ना सिंह, मुकेश कुमार साहू, खेलनराम पाटले, महिला आरक्षक गायत्री पट्टावी, नगर सैनिक अनिल पांडेय, चालक आरक्षक लेखराज सिंद्राम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button