विविध
3 माह पहले टूटी पानी टंकी के मलबे को नहीं हटाया, हो रही परेशानी

नगर के चौपाटी स्थित पानी टंकी को टूटे हुए तीन महीने हो गए। लेकिन वहां पड़े करीब एक ट्रैक्टर से भी कम मटेरियल को नहीं हटाया गया है। इस कारण आधे चौपाटी का उपयोग नहीं हो पा रहा है। आधे चौपाटी का उपयोग होने की जगह से ठेले लगाने के लिए जगह कम पड़ रही है। वहीं मटेरियल से चोट लगने की भी संभावना बनी हुई है। मटेरियल को हटाकर अव्यवस्थित लग रहे ठेलों को कतारबद्ध ढंग से व्यवस्थित किया जा सकता है। ताकि यहां आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत की निष्क्रियता के चलते चौपाटी व्यवस्थित नहीं हो पा रही है। शहर के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से चौपाटी को व्यवस्थित करने की मांग किया है।



