अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
बाल दिवस के अवसर पर हुए कई कार्यक्रम, जिसमे छात्राओं ने लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा

ब्लाॅक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया। अधीक्षिका कामिनी जोशी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी बताई। इस दौरान फैंसी ड्रेस ,पेंटिंग स्पर्धा हुई। पेंटिंग में पुनीता साकत प्रथम, मायारानी परस्ते द्वितीय, निशा पात्रे तीसरा स्थान प्राप्त किए। फैंसी ड्रेस में रश्मि पात्रे प्रथम रही। सभी प्रथम आए बालिकाओं को कामिनी जोशी ने हाथ घड़ी दी। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सरस्वती चेलक, मीना, नंदनी, चित्ररेखा समेत पालक उपस्थित थे।



