छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला
महोत्सव के दौरान आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट जानिए क्या है मामला…

बिलासपुर। राउत नाचा महोत्सव के दौरान आपस में भीड़ गए, जिसकी वजह से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाई। दोनो पक्षों में किसी भी ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। न्यायधानी में प्रदेश का सबसे बड़ा राउत नाचा महोत्सव आयोजित होता है। शनिवार को इसका आयोजन हुआ था। आयोजन कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित हुआ था। इसी दौरान शनिचरी स्कूल मैदान पहुँचने वाले वाल्मीकि चौक में कुछ लोग आगे पीछे चलने के विवाद में आपस मे भीड़ गए। उन्होंने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई। दूसरी घटना लाल बहादुर शास्त्री मैदान में ही घटित हुई। जिसमें कुछ महिला पुरूष आपस मे भिड़ते नजर आए। हालांकि दोनो घटनाओं में दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।



