छत्तीसगढ़ विशेष

डिप्रेशन में किया किशोर ने सुसाइड, नशीली दवाई का करता था सेवन

बिलाईगढ़। नवनिर्मित जिला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पवनी सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों में गुप्त तरीके में नशीली दवाओं की बिक्री हो रही हैं। नशीली दवाओं के गिरफ्त में किशोर और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नशे के मामले में ग्रामीण क्षेत्रों का और भी बुरा हाल हैं। ग्राम पंचायत पवनी में देखने को मिली, जहां युवक अनिल कुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और शव की तलाशी ली तो मृतक के जेब से नशीली दवाइयां बरामद की गई। मृतक अनिल रात्रि में नशीली दवाइयों का सेवन किया करता था और डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लिया है। बरहाल बिलाईगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button