कवर्धा : श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन


कवर्धा।कवर्धा जिला में 10 दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन जिला कबीरधाम भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री डॉ.नारायण साहू के निवास स्थान पर रखा गया है । यहाँ श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह को श्रवण करने पहुंचे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल कुमार ठाकुर ,पूर्व विधायक अशोक साहू ,प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ बिसेसर पटेल,राधेश्याम चंद्रवंशी, जसविंदर बग्गा जिला उपाध्यक्ष,क्रांति गुप्ता जिला महामंत्री,जयप्रकाश कौशिक जिलाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं कौशिक समाज,योगेश साहू कोषाध्यक्ष, सीताराम साहू जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, नंदलाल चंद्राकर जिला संयोजक विश्व हिंदू परिषद कबीरधाम, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, ,एवं अन्य सभी लोग सम्मिलित होकर के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के परम शिष्य ब्राम्भचारी संत श्री विकासानन्द महाराज कथा वाचक से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये।






