छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

5 साल की बच्ची का हुआ सफल ऑपरेशन, हृदय बिमारी से थी पीड़ित

रायपुर। हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के पसीद गांव की पांच साल की संस्कारदीप का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। विगत 5 नवम्बर को ऑपरेशन के बाद सीआईसीयू में तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने आज उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आज संस्कारदीप के पिता संस्कार दाऊ से फ़ोन पर बातकर उसके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना के माध्यम से संस्कारदीप को इलाज के लिए चेन्नई भेजा गया है। वह हृदय से संबंधित ट्रिस्क्युपिड अट्रेसिया नामक बीमारी से पीड़ित थी। ऑपरेशन के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल के पीडियाट्रिक कॉर्डिएक यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने 5 नवम्बर को उसका ऑपरेशन किया। संस्कारदीप की हालत अभी स्टेबल है और तीन दिनों तक पोस्ट ऑपरेटिव सीआईसीयू में रखने के आज जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button