छत्तीसगढ़ विशेषमहासमुन्द जिला
पेड़ से टकराकर तहस-नहस हुई कार, दो सवार युवकों की मौके पर हुई मौत

महासमुंद। नेशनल हाइवे 353 पर बेलसोंडा के पास दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. तेज रफ्तार कार बेलसोंडा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. दुर्घटना में कार में सवार हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी विकास साहू (20 वर्षीय) और पीएचई आफिस के बगल में रहने वाले आर्यन मिश्रा (20 वर्ष) का मौके पर ही निधन हो गया. दोनों युवक किसी काम से घोडारी जा रहे थे



