शौच करने से मना करने पर युवक को पड़ा महंगा, ये है पूरा मामला…

कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दी दर्दनाक मौत
खेत में शौच करने के विवाद में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
यूपी के महोबा जिले के कैथौरा गांव निवासी जीत विश्वकर्मा का कहना कि उनके बेटे सोनू विश्वकर्मा ने बीते दिनों राजकुमार राजपूत को खेत में शौच करने से मना किया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसको लेकर राजकुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.
वहीं मृतक के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद से राजकुमार बौखलाया हुआ था| युवक फसल की रखवाली कर रहा था. इसी दौरान दुसरे युवक ने उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार खेत पहुंचा तो वहां सोनू के शव को देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है



