गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

जंगल में फांसी के फंदे में लटकी मिली युवक की लाश, जानिए क्या है वजह जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद| फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी पहुंच मार्ग घने जंगल में सागौन के पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
मृतक युवक ने घर में बिना बताए नदारत था. वहीं परिजनों ने आस-पास खोज खबर लेने के बाद स्थानीय थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद आज तड़के सुबह मृतक की लाश गनियारी के घने जंगल में फांसी के फंदे में लटके होने की खबर मिली. घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है

Related Articles

Back to top button