छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला

12 गौवंश की मौत, लहसुन की आड़ में गौवंश की तस्करी

शिवपुरी| जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा एक गौवंश से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लगभग एक दर्जन गाय के बछड़ों की मौत हुई है। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

एक ट्रक 80 गौवंश को भरकर शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा था इसी दौरान कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर सरैया बाग हनुमान मंदिर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में पार्टीशन करके गौवंश को भरा गया था। ट्रक पलटने के बाद लगभग एक दर्जन गाय के बछड़ों की मौत हो गई। कई गौवंश घायल भी हुए हैं।

गौ तस्कर बड़ी चालाकी से ट्रक में लहुसन की आड़ में गौवंश की तस्करी कर रहे थे। गौ तस्करों ने पहले ट्रक में दो पार्टीशन कर डाला को दो मंजिला बनाकर गोवंश को भरा हुआ था। इसके बाद ट्रक के ऊपर लहसुन से भरे बोरे रखे हुए थे जिससे किसी को शक न हो सके। फिर भी तस्करों की यह चालाकी काम नहीं आई है दुर्घटना के बाद उसकी पोल खुल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक कहां से कहां आ-जा रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button