कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : युवक ने दोनों हाथों की नसें काटी , हालत नाजुक जानिए क्या है वजह

कवर्धा| बजार चारभाटा चौकी के गोछिया गांव का है, जहां एकतरफा प्यार में पागल 24 साल के युवक ने प्रेमिका को पाने के खातिर अपने दोनों हाथों की नस काट दी. हाथों के नश कटने से युवक का अधिक खून बह गया और युवक सड़क पर बेहोश होकर गिर गया. फिर परिजनों ने डॉयल 112 की पुलिस टीम को मामले की सूचना दी.

पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज जारी है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा घायल युवक एक नबालिग से एक तरफा प्यार करता था. कई बार गांव व परिजनों ने युवक को डांटा और समझाया था. दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की लिखित में माफीनामा भी दिया था, लेकिन युवक अपने हरकतों से बाज नहीं आया और दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है

Related Articles

Back to top button