
मध्यप्रदेश | जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलापट्टी निवासी कमलेश आदिवासी अपनी पत्नी कमला अदिवासी के साथ ससुराल में ही रहता था। वह खेत से घर आया और पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति कमलेश आदिवासी ने देशी कट्टे से अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कट्टे को घटनास्थल से जब्त कर लिया है। पुलिस कट्टा बनाने और बेचने वाले की भी तलाश कर रही है। इस घटना से जिले में कट्टे का अवैध निर्माण और बेचने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता



