छत्तीसगढ़ विशेषमनोरंजनरायपुर जिला
स्त्री 2 देखने के लिए हो जाइए तैयार, कई नए कलाकारों की भी होगी एंट्री

अमर कौशिक की फिल्म स्त्री की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स जल्द ही स्त्री पार्ट 2 लाने की तैयारी में हैं. दर्शकों को स्त्री में दिखाए गए क्लाइमैक्स और कॉमेडी दोनों का मिक्सर काफी पसंद आया. इसी से मिलती जुलती स्टोरी आपको जल्द ही पार्ट 2 में देखने को मिलेगी. खास बात ये है कि इसमें और भी कई चुनिंदा कलाकार एक्टिंग करते नजर आएंगे
हाल ही में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट आया है. अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट में बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्त्री 2 में वरुण धवन का कैमियो होगा. जानकारी के लिए बता दें कि अमर कौशिक ने ‘स्त्री 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है. अब जल्द ही फिल्म को लेकर काम शुरू किया जाएगा. इस फिल्म में भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं.



