चोरी करने वालो की खैर नही:पुलिस विभाग

बैटरी,मोटरसाइकिल चोर पकड़े गए
कवर्धा,23 जुलाई 2020 जिले में चोरी नकबजनी के अपराधो पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के० एल० धुव के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक / काईम बी.आर मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अधिकारी उप निरीक्षक संतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रार्थी सुभाष निर्मलकर पिता घनश्याम साकिन देवागन पारा एवं यशंवत ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर दिनांक 7 जुलाई को अज्ञात चोर द्वारा तीन नग हाईवा वाहन की बैटरी एवं प्रार्थी यशवंत ठाकुर के बस के दो नग बैटरी कुल किमती 30000 / रू को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 361/2020 धारा 379 अपराध क्रमांक 362/2020 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी पता तलास हेतु मुखबीर लगाया गया जो जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि सन्देही मजीत खान पिता हबीब खान उम्र 28 वर्ष सुमित तिवारी पिता दिनेश तिवारी उम्र 27 वर्ष नूतन साहू पिता तुलसी साहू उम्र 22 वर्ष सभी साकिनान नया अटल आवास घुघरी रोड थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया । आरोपीगणों के द्वारा पेश करने पर तीन नग बैटरी सही सलामत एव दो नग बैटरी छतिग्रस्त हालात में जप्त किये कुल कीमती 20140 एवं चौकी दशरंगपुर के अपराध कमाक 45/2020 धारा 379 34 भादवि के आरोपी सुमित तिवारी पिता दिनेश तिवारी उम्र 27 वर्ष साकिन नया अटल आवास घुधरी रोड कवर्धा से शिवराज यादव पिता मोहना यादव उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड न 3 कैलाश नगर कवर्धा थाना कवर्धा से एक मोटर सायकल टीव्हीएस एक्स एल 100 सीजी 09 जेजी 1307 कीमती 30000 / हजार रूपये जुमला.कीमती 50140 / रु . को जप्तकर वाजाप्ता सुमार किया गया । आरोपीगणों मजीत खान पिता हबीब खान उम्र 28 वर्ष सुमित तिवारी पिता दिनेश तिवारी उम्र 27 वर्ष नूतन साहू पिता तुलसी साहू उम्र 22 वर्ष सभी साकिनान नया अटल आवास घुघरी रोड थाना कवर्धा जिला कबीरधाम आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कवर्धा भेजा गया । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी संतोष सिंह , आशीष सिंह , दीपकशर्मा ,मुकेश साहू ,अभिषेक दुबे देवनारायण चंद्रवंशी,समशेर अली,सदीप शुक्ला , देवचरण राजपूत चालक ,भूषण सैनिक, अनिल पाण्डये का सराहनीय योगदान रहा है ।



