कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़ विशेष
राशन दुकान में भालू ने मचाया उत्पात, चट कर दिया गुड़-शक्कर

कांकेर। जिले में लगातार भालुओं का आतंक जारी है। यहां भालू ने दसपुर गांव में एक राशन दुकान में लगे शटर को तोड़ाकर दुकान के अंदर रखे गुड़ और शक्कर को चट कर दिया है। भालू के आक्रामक रवैये से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम लगातार भालू को भगाने की कोशिश कर रहा है। वन विभाग के टीम ने आस-पास के इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। वन-विभाग की टीम ने भालू के रेसक्यू में जुटी हुई है।



